इण्डियन साइकेट्रिक सोसायटी राजस्थान चैप्टर की वार्षिक मिड टर्म सी.एम.ई. का आयोजन मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग पी.बी.एम. हाॅस्पिटल बीकानेर एवं बीकानेर साईकेट्रिक सोसायटी द्वारा 16 जुलाई को होटल पार्क पैराडाईज, रानी बाज़ार बीकानेर में किया जाएगा।
इस एक दिवसीय शैक्षणिक गतिविघि में एम्स दिल्ली, पी.जी.आई. चंडीगढ़, एम्स जोधपुर, जी.एम.सी.एच. चंडीगढ़ के साथ-साथ प्रदेश भर के समस्त मनोचिकित्सक भाग लेंगे।
इस सी.एम.ई. के आयोजक सचिव डाॅ. हरफूल सिंह और संयुक्त सचिव डाॅ. श्रीगोपाल गोयल ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि -ः

  1. सी.एम.ई में बच्चों और किशोंरों में मिलने वाले सभी प्रकार के मानसिक रोगों पर चर्चा होगी।
  2. जिसमें एम्स दिल्ली से डाॅ. विचित्र नंदा पात्रा बच्चों और किशोर अवस्था में स्वयं को नुक़सान पहुंचाने व आत्महत्या के कारणों के बारे में चर्चा करेंगे तथा डाॅ. यतनपाल सिंह इंटरनेट एडिक्शन के बारे में बताएंगे। जी.एम.सी.एच चंडीगढ़ से डाॅ. प्रीती अरुण आटिज़्म इलाज के बारे में बताएंगे। एम्स जोधपुर से डाॅ. नरेश नेभिनानी बच्चों पर होने वाले यौन प्रताड़ना क़ानूनी प्रावधान तथा सामाजिक परिस्थितियों में इसके रोकथाम के बारे में चर्चा करेंगे।
  3. पी.जी.आई. चंडीगढ़ से डाॅ. अखिलेश शर्मा आज के अत्याधुनिक युग में स्क्रीन मीडिया का बच्चों के मानसिक विकास पर होने वाले प्रभावों के बारे में बताएंगे तथा एस.एम.एस मेडिकल काॅलेज जयपुर से डाॅ. गुंजन सोलंकी बच्चों व किशोरों में ओ.सी.डी. के उपचार के लिए हाल ही में विकसित नई उपचार विधियों के बारे में बताएंगे।
  4. इस सी.एम.ई में विभिन्न मेडिकल काॅलेजों से मनोरोग में पी.जी. कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए ’’बच्चों और किशोर अवस्था में मानसिक रोग’’ विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा