बीकानेर। उत्तर प्रदेश, बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली बीकानेर से हावड़ा लिंक ट्रेन की रफ्तार कोरोना के बाद थम गई है। यह ट्रेन पहले रोज़ाना चलती थी और अब हफ्ते में सिर्फ तीन दिन चल रही है। इस वजह से हज़ारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। खासकर मजदूरों, प्रवासियों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों को रेलवे सेवा नहीं मिल पा रही है। यह है पूरा मामला बीकानेर से उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, मैनपुरी, कानपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ, इलाहाबाद और मुगलसराय के लिए हावड़ा लिंक ट्रेन पहले रोजाना चलती थी। कोरोना के दौरान इसे घटाकर हफ्ते में तीन दिन कर दिया गया था। हालात सामान्य होने के बाद इसे दोबारा रोजाना शुरू नहीं किया गया। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यूपी, बिहार के हजारों मजदूर और हुनरमंद कारीगर नमक, कपड़ा, ऊन और खनन उद्योग में काम करते हैं। यहां से उत्तर प्रदेश के शहरों से व्यापारिक संबंध होने के कारण लोगों को कारोबार के लिए सफर करना पड़ता है। ट्रेन सर्विस सिर्फ़ तीन दिन होने की वजह से प्रवासी मज़दूर, प्राइवेट कर्मचारी सभी को टिकट रिज़र्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
इससे परेशानी हो रही है।
रोज़ाना ट्रेनें न चलने से सफ़र में दिक्कत आ रही है।
अलग.अलग ट्रेनों से टुकड़ों में सफ़र करने की मजबूरी।
प्राइवेट बसों से सफ़र करना पड़ा महंगा।
समय और पैसा दोनों ज़्यादा लग रहे थे।
लंबी दूरी के सफ़र में भी असुविधा।
संगठन उठा रहे हैं मांग।
कई रेलवे संगठनों ने इस की मांग उठाई है कि हावड़ा लिंक ट्रेन को रोज़ाना चलाई जाए और बीकानेर के सांसद और कानून मंत्री और रेल मिनिस्टर से विशेष तौर पर मांग करते हुए कहा है कि बीकानेर ऐसा रेलवे मण्डल और ज़िला है जहां बाहर के मजदूर पेशा लोग यहां अपने परिवारों के साथ रह कर काम काज करते हैं तथा उनको अपने क्षेत्रों में जाने के लिए इस रेल गाड़ी की जरुरत रहती है इसलिए कि यह गाड़ी सुविधा जनक हैं।
बीकानेर की जनता और संगठनों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
ट्रेन का पूरा रूट इस तरह से है-
बीकानेर को हावड़ा से जोड़ने वाली हावड़ा लिंक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक चलती है और बड़े शहरों को सीधे जोड़ती है। बीकानेर जंक्शन से रवाना होने के बाद यह ट्रेन देशनोक, नोखा, नागौर, मेडता रोड, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, कुचामन सिटी, जयपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, अछनेरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, पारसनाथ, धनबाद जंक्शन, आसनसोल जंक्शन आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का आखिरी स्टेशन हावड़ा जंक्शन है।



