spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शादी की छुट्टि‍यों से लौटते ही SP केके व‍िश्नोई ने ल‍िया एक्‍शन, पुल‍िस मकहमे में मच गया हड़कंप

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शादी की छुट्टियों से लौटते ही संभल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तीन थाना प्रभारियों को हटाकर 12 से अधिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले और नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को जनपद के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए तीन थाना प्रभारियों से थानेदारी छीन ली और कई नए चेहरों पर भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार नखासा के प्रभारी निरीक्षक रहे संजीव कुमार बालियान को हयातनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, जबकि उमेश कुमार सिंह को हयातनगर से नखासा भेजा गया। हज़रत नगर गढ़ी के थाना प्रभारी सुधीर पंवार को प्रभारी निरीक्षक संभल की कमान दी गई। गुन्नौर से राजीव कुमार मलिक को बहजोई का थाना प्रभारी बनाया गया।
साइबर सेल में तैनात अजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया, जबकि कैला देवी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा को कुढ़ फतेहगढ़ की कमान दी गई और राधेश्याम शर्मा को आरटीसी से स्थानांतरित कर कैला देवी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। पुष्पेंद्र सिंह चौहान को फील्ड यूनिट से साइबर सेल प्रभारी बनाया गया।
अमरीश कुमार को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि गजेंद्र सिंह को संभल थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया। लोकेंद्र कुमार त्यागी को कुढ़फतेहगढ़ थाना प्रभारी पद से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया, जिससे उनकी थानेदारी भी समाप्त हो गई। एसपी के पी.आर.ओ. संजय कुमार को हज़रत नगर गढ़ी थाने की कमान सौंपी गई।
धनारी के थाना प्रभारी संजय कुमार को कोतवाली गुन्नौर भेजा गया। जुनावई के थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान को धनारी का प्रभारी बनाया गया। उप निरीक्षक धीरज सिंह को पुलिस लाइन से जुनावई का थाना प्रभारी बनाया गया। मोहित कुमार काजला को पी.आर.ओ. एस.पी व मीडिया सेल प्रभारी और उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा को असमोली थाना क्षेत्र की मनौटा चौकी से एसपी का पी.आर.ओ. द्वितीय बनाया है।

Popular Articles