spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

2022 के नॉबल पुरस्कार के लिए तीन भारतीयों का चयन

ओस्‍लो ( नॉर्वे )। नोबेल शांति पुरस्कार का एलान सात अक्तूबर को होना है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें बताया गया है कि इस पुरस्कार के दावेदारों में तीन भारतीय शामिल हैं। जिन लोगों को शांति के लिए नामित किया गया है, उनमें आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा, मोहम्मद जुबैर और भारतीय लेखक हर्ष मंदर शामिल हैं।

गौरतलब है कि जहां बाकी नोबेल पुरस्कारों का एलान स्वीडन के स्टॉकहोम से होता है, वहीं शांति के नोबेल की घोषणा नॉर्वे के ओस्लो से की जाती है। सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मानों में से एक नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से पहले इस बारे में अटकलबाजियां लगाई जा रही हैं कि कौन व्यक्ति और कौन सा संगठन पसंदीदा नाम है और दौड़ में सबसे आगे है। अब नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2022) के विजेता का नाम घोषित होने वाला है. इस पुरस्कार के दावेदारों के सूची में ऑल्ट न्यूज संस्थापक और विवादित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर (Mohammed Zubair) और प्रतीक सिन्हा (Pratik Sinha) का नाम भी शामिल है।

Popular Articles