spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए और तीन क़ानूनों को वापस लेना चाहिए- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के आंदोलन के मद्देनजर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को अन्न दाताओं की बात सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

पार्टी के स्थापना दिवस पर एक झंडारोहण समारोह में भाग लेने के बाद प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। यह कहना बिल्कुल ग़लत है कि यह आंदोलन एक राजनीतिक साजिश है। किसानों के लिए वे जिस तरह के शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, वह पाप है। किसान का बेटा सीमा पर खड़ा है। किसान देश का अन्नदाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के प्रति जवाबदेह है। किसानों से बात करो। उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए और कानूनों को वापस लेना चाहिए।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नंड्डा ने रविवार को लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण का एक पुराना वीडियो साझा किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हैं। वे आंदोलन का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

एक मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में राहुल गांधी किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए उपज को सीधे कारखानों को बेचने की वकालत करते नजर आ रहे हैं।

Popular Articles