spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बीकानेर में उच्च न्यायालय पीठ बहाली की मांग पद 196 वां ज्ञापन

बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर ने उच्च न्यायालय की स्थायी पीठ की मांग को लेकर माह के 17वें दिन प्रोटेस्ट डे, के तहत 196 वां ज्ञापन जिलाधीश, बीकानेर को सौंपा। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला कलक्टर निशांत जैन को राजस्थान के राज्यपाल के नाम तथा जिला न्यायाधीश, बीकानेर को उच्च न्यायालय, राजस्थान के मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि यह नई पीठ की मांग नहीं है, बल्कि पहले से बीकानेर में संचालित उच्च न्यायालय को फिर से बहाल करने की
मांग है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पुरोहित के अनुसार 1922 से 1948 तक बीकानेर में उच्च न्यायालय रहा है, जिसे राजस्थान राज्य गठन के समय हुई संधि के बाद जोधपुर स्थानांतरित कर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में बीकानेर बार एसोसिएशन के सचिव हेमन्तसिंह चौहान, लेखराम धतरवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, सुधीर श्रीमाली, हरिनारायण सारस्वत, ओम भादाणी, महेन्द्र जैन, कमल नारायण पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा, दामोदर शर्मा, सुरेश नारायण, शिव भादाणी, दीपा खत्री, रामनिवास, गिरिजा पुरोहित आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Popular Articles