Prepare के तहत एक पब्लिक स्टॉकपाइल एडवाइजरी जारी की गई है!
ब्रिटिश सरकार ने नागरिकों को एक बहुत ही चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। सरकार ने देश के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संभावित बड़ी आपदा से निपटने के लिए अपने घरों में तुरंत कम से कम 3 दिन का सूखा राशन और प्रति व्यक्ति 9 लीटर पानी की बोतल जमा कर लें। यह सलाह ब्रिटिश सरकार द्वारा शुरू किए गए एक नए नेशनल कैंपेन Prepare के तहत दी गई है। इसका मकसद किसी भी नेशनल संकट के पहले 72 घंटों के दौरान नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। ब्रिटिश मंत्रियों और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, देश तीन तरह के संकट का सामना कर रहा है। जिससे सप्लाई सिस्टम पर कभी भी असर पड़ सकता है।
इस एडवाइजरी के बाद जनता में पैदा हुए डर को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने साफ किया है कि यह किसी आने वाली आपदा की चेतावनी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों को घबराना नहीं, बल्कि अलर्ट रहना है। यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में लोग सरकारी मदद आने तक सुरक्षित रह सकें।
ब्रिटिश सरकार का संभावित बड़ी आपदा से निपटने के लिए नया कैंपेन




