spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी नाजि़या खानम की आत्महत्या ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज
दिल्ली 23 अगस्त। दिल्ली के द्वारका इलाके में तीन महीने की गर्भवती 30 वर्षीय महिला के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थी। महिला के परिवार ने उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि महिला उन्हें लगातार फोन पर अपने ससुराल वालों द्वारा किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देती थी।
परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रंग दिया गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नाजि़या खानम के रूप में हुई है। नाजि़या की शादी 11 अप्रैल, 2026 को आज़म अली खान से हुई थी। शादी के बाद से ही नाजि़या को उसके पति आज़म अली खान, सास शमीम निशा, ससुर बाबर अली खान और ससुराल के दूसरे लोग लगातार परेशान करते थे।
परिवार के मुताबिक, नाजि़या को कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नाजि़या के पति ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। पति के मुताबिक, बाद में उसने नाजि़या को खिड़की से लटका हुआ पाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Popular Articles