spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भावुक हुए नीतीश कुमार: बिहार में नई सरकार

बिहार की सियायत में आज मंगलवार को नीतीश युग खत्म हो रहा हैण् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पटना में आखिरी कैबिनेट बैठक बुलाई गई जिसमें वह काफी भावुक हो गएण् बैठक के बाद नीतीश आज ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगेण् इसके बाद बिहार में कल नई सरकार अस्तित्व में आएगी। कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के अलावा 2 अन्य उपमुख्यमंत्री भी पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले पटना में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अगुवाई कीण् इस बैठक में कोई खास एजेंडा नहीं रखा गया था, बैठक में कैबिनेट के तमाम सहयोगी भी मौजूद रहे और यह बैठक काफी भावुक कर देने वाला थाण् कैबिनेट की आखिरी बैठक में खुद सीएम नीतीश भी भावुक हो गएण् साथ ही उन्होंने नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।
बैठक के बाद सचिवालय के पोर्टिको में नीतीश कुमार के साथ सेल्फी लेने की होड लग गई। वहां मौजूद मंत्री और अधिकारी नीतीश के साथ सेल्फी लेने लगे। बैठक के बाद सामूहिक फोटोग्राफी कराई गई। इसके बाद नीतीश आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी।

Popular Articles