Friday, April 24, 2026
Google search engine
Homeप्रमुख समाचारबीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह, मचा हड़कंप

बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह, मचा हड़कंप

बीकानेर जिला न्यायालय परिसर को ई.मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी में 14 आईईडी बम और साइनाइड गैस से धमाके की बात कही गई। इसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
रविवार रात कोर्ट की ई.मेल आईडी पर धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह कोर्ट परिसर में अफरा.तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली करवा कर चारों ओर घेराबंदी की और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस खबर से कोर्ट का रोज़ाना का ज़रुरी काम अटक गया। जांच एजेंसीज़ द्वारा हरी झंडी दिखाने और पूरी तरह से चैकिंग करने के बाद फिर से काम शुरु किया गया। पुलिस एवं जांच एजेन्सीज इस की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments