spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया में एक सांसद को जानबूझ कर टक्कर मारी, आरोपी पकड़ा गया

19 अक्टूबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद गंभीर घटना घटी, जहाँ ऑस्ट्रेलिया की एक महिला सांसद हेलेन हेन्स (Helen Haines) को उनके कार्यालय के बाहर एक कार से जानबूझकर टक्कर मारी गई।
इस घटना से जुड़े तथ्य
घटना और स्थानः 65 वर्षीय निर्दलीय संघीय सांसद हेलेन हेन्स विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा (Wangaratta) शहर में स्थित अपने चुनावी कार्यालय के बाहर खड़ी थीं। तभी एक टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी के चालक ने कथित तौर पर यू-टर्न लिया और उन्हें जानबूझकर दो बार टक्कर मारी।
सांसद की स्थितिः इस जानलेवा हमले में सांसद हेलेन हेन्स गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अस्पताल ले जाया गया। इस दर्दनाक हादसे में डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा है और वे उनके दूसरे पैर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोपी की गिरफ्तारीः घटना के तुरंत बाद एक राहगीर (नाई) ने सूझबूझ दिखाते हुए 43 वर्षीय आरोपी ड्राइवर (ब्रेंडन नुजेंट) को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को आरोपी की कार के अंदर से एक चाकू भी बरामद हुआ है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बयानः ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese)ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए साफ कहा कि यह कोई आम एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि एक सोचा-समझा और जानबूझकर किया गया हमला है। इसकी जांच देश की राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम (Counter-Terrorism team) कर रही है।
ऐसे मामलों में जांच करने और कानून के तौर पर सज़ा देने से न केवल बड़े लोग बल्कि आम लोगों की जानों की सुरक्षा हो सकेगी। जहां जिस सरकार की ऐसे घोर अपराधों की अनदेखी होती है वहां इस प्रकार के मामलों में क़ानून तोड़ने वालों का हौसला बढ़ जाता है।

Popular Articles