spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के करण एयरलाइन्स बंदः भारतीय यात्रियों को हुई परेशानी

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन इंडिगो IndiGo ने सऊदी अरब के रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 14 नवंबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। कंपनी ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा चिंताओं और एयरस्पेस पाबंदियों को इस फैसले की मुख्य वजह बताया है।
इस संकट से जुड़ी मुख्य बातें और अन्य एयरलाइंस की स्थिति इस प्रकार समझी जा सकती है-
प्रभावित रूट्स और एयरलाइंस की स्थिति
इंडिगो (IndiGo) भारत से सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें 14 नवंबर 2026 तक पूरी तरह निलंबित रहेंगी।
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेसः इन्होंने भी सुरक्षा कारणों और बुनियादी ढांचे पर खतरों का हवाला देते हुए इन रूट्स पर अपनी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कर दी हैं।
अकासा एयर (Akasa Air) स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन के बाद अकासा एयर ने जेद्दा की उड़ानें 10 नवंबर तक और रियाद की उड़ानें 30 नवंबर तक रोक दी हैं।
यात्रियों को राहत और विकल्प
रीबुकिंग और रिफंडः एयरलाइंस प्रभावित यात्रियों से खुद संपर्क कर रही हैं। यात्रियों को एक बार के लिए मुफ्त रीबुकिंग (Complimentary Rebooking) या पूरा रिफंड (Full Refund) लेने का विकल्प दिया जा रहा है।
वैकल्पिक रास्तेः जेद्दा में भारतीय मिशन ने भी इस निलंबन की पुष्टि की है। यात्री क्षेत्र की अन्य क्षेत्रीय विमानन कंपनियों (कनेक्टिंग फ्लाइट्स) के जरिए यात्रा के विकल्प तलाश रहे हैं।
सऊदी अरब में काम करने वाले प्रवासियों, पारिवारिक यात्राओं और धार्मिक तीर्थयात्रियों उमराह पर गए हुए तीर्थ-यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बहुत से तीर्थ-यात्रियों के पास इतना ही वक़्त था कि इस समय तक उमराह के लिए अपनी छुट्टियां ले कर गए थे, आगे की प्लानिंग उसी के अनुसार थी परन्तु यह रुकावट पुरी व्यवस्था को बिगाड़ देगी। अभी मुस्लिम समाज में शादी-ब्याह का भी मौसम है मगर उमराह की टिकट ओके होने के बाद पहले उमराह और टाईम पर पहुंच कर शादी-ब्यह में शामिल होने का प्लान था, अब वह कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
भारत के लोगों को लगा था कि अब सऊदी अरबिया और हुती के बीच तुर्की और साथी देशों की वजह से समझौता हो चुका है तो जल्दी हा यह व्यवस्था सही हो जाएगी। पहले एयरलाइंस जद्दा 31 अक्टुबर और रियाज़ 7 नवम्बर तक बंद थी जो अब और आगे बढ़ा दी गई।

Popular Articles