खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों से कांग्रेस चिंतित
पिछले कुछ दिनों में चीनी की कीमत 45 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये हो गई है और अब प्याज़ की क़ीमत भी 76 प्रतिशत बढ़ गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बढ़ती महंगाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि आज मोदी के राज में महंगाई आसमान छू रही है। एक तरफ बेरोजगारी है, तो दूसरी तरफ सालों से काम कर रहे लोगों की नौकरियां जा रही हैं। इस दौरान महंगाई का बम लगातार फूट रहा है।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं कि चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। पिछले महीने प्याज की कीमत 76 प्रतिशत बढ़ गई है। राज्यों में थोक कीमतें दोगुनी हो गई हैं और सरकार का बफर स्टॉक खाली है। उन्होंने यह भी लिखा कि दूध, तेल, फल और राशन सब आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। अच्छे दिन का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि ग़रीब और मिडिल क्लास कैसे जिएगा?
कांग्रेस नेता ने अपनी पोस्ट में एक अखबार की कटिंग भी पोस्ट की। इसमें कहा गया है कि नासिक मार्केट में प्याज की कीमत पिछले एक महीने में 76% बढ़ गई है। इसके साथ ही कई राज्यों में 23 जुलाई और 23 अगस्त की कीमतों की तुलना की गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले महीने 23 जुलाई को प्याज की कीमत 40.30 प्रति किलो थी और 23 अगस्त को कीमत 50.45 प्रति किलो हो गई। इसी तरह झारखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्याज की कीमत 30.26 रुपये से बढ़कर 55.40 रुपये, 30.25 रुपये से 50.45 रुपये, 25 रुपये से 40 रुपये, 18 रुपये से 40 रुपये, 35.25 रुपये से 60.50 रुपये हो गई है। 22.20 से 45.42 रुपये और 20 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम।
चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर




