महाराष्ट्र में पुणे के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद फिर महाराष्ट्र के दौरे पर जा रहे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में एस.आई.आर के बाद जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से दो करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने पर ’’वोट चोरी’’ वाला अटैक किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि बी जे पी का एक ही लक्ष्य सिर्फ बीजेपी की जीत। राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी आरोप दोहरा कर राजनीति को गरमा दिया है। राहुल गांधी दो सितंबर को नासिक के दौरे रहेंगे। कांग्रेस के संगठन निर्माण अभियान के तहत नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के लिए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कैंप 24 अगस्त से नासिक के एम..टीडी.सी. रिसॉर्ट में शुरू हो गया है। कैंप का समापन बुधवार, 2 सितंबर को राहुल गांधी की मौजूदगी में होगा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल ने चुनाव आयोग को ’’वोट चोरी आयोग’’ कहा है। वीडियो में कहा है कि इसका एकमात्र लक्ष्य बीजेपी का लक्ष्य बीजेपी की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत है। राहुल गांधी ने कहा कि बी जे पी और वोट चोरी आयोग अपनी तरकीबें बदलते रहते रहते हैं और वे हमेशा ऐसा करते रहेंगे।
उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र में 3.9 मिलियन नए वोटर जोड़े गए और पश्चिम बंगाल में अपील के बाद 91 प्रतिशत नाम वापस जोड दिए गए। राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र 2024 अचानक, लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच 3.9
मिलियन नए वोटर जुड़ गए।
राहुल गांधी ने कहा है कि मैंने तब भी कहा था और आज भी कहता हूं, यह वोट चोरी थी। उन्होंने आगे कहा, कि बंगाल 2026 में हटाए गए नामों में से 91 प्रतिशत को अपील के बाद वापस जोड़ना पड़ा। इसका मतलब है कि हर 10 में से नौ नाम ग़लत तरीके से हटा दिए गए थे और चुनाव के बाद ही वापस जोड़े गए थे। मैंने तब भी कहा था और आज भी कहता हूं। यह वोट चोरी थी।
राहुल ने दावा किया कि महाराष्ट्र के ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल से 2.07 करोड़ वोटर्स हटा दिए गए हैं और बताया कि यह आंकड़ा लगभग हर पांच वोटर में से एक है। लोक सभा 2024ः 92.9 करोड़, विधानसभा 2024ः 97 करोड़ SIR 2026ः 77.8 करोड़। कौन सी लिस्ट सही थी। राहुल ने कहा कि वोट चोरी पर बनी सरकार के लिए लोग जरूरी नहीं है, इसीलिए यह बीजेपी न तो लोगों की सुनती है और न ही उनका हुक्म मानती है।
बीजेपी का लक्ष्य किसी तरह चुनाव जीतना है महाराष्ट्र SIR में 2 करोड़ वोटरों के हटाने पर भड़के-राहुल गांधी




