spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा नेताओं ने बंगाल-असम जीत का मनाया जश्न

श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर मिठाई खिलाकर जताई खुशी
बीकानेर। 4 मई। पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं सरकार बनने की खुशी में को भाजपा नेताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर एकत्रित होकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पार्टी की जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताया।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की विकासपरक नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।
जश्न कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम चौधरी, नरेश नायक, मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, सुशील शर्मा, देवेंद्र तंवर, सलीम जोईया एवं अमित चोपड़ा उपस्थित रहे। सभी ने मिठाइयां खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

Popular Articles