spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हाफिज़ इलियासी के इंतक़ाल पर ताज़ियती का आयोजन

इमाम हाउस, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली में चीफ इमाम डॉ. उमैर अहमद इलियासी साहब के बड़े भाई हाफ़िज़ अब्दुल रशीद इलियासी तथा मरहूम हज़रत मौलाना जमील अहमद इलियासी के साहबज़ादे के इंतकाल पर ताज़ियती मजलिस एवं ईसाल-ए-सवाब का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मरहूमीन को खिराज-ए-अक़ीदत पेश करते हुए उनके लिए मग़फिरत, रहमत और बुलंदी-ए-दरजात की दुआ की। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को इस मुश्किल घड़ी में सब्र-ए-जमील अता होने की अल्लाह से प्रार्थना की गई।


अल्लाह तआला मरहूमीन की तमाम खिदमात को कुबूल फरमाए, उनकी मग़फिरत फरमाए और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फरमाए।
अल्लाह परिवार को यह सदमा सहने की ताकत दे। आमीन या रब्बुल आलमीन।

Popular Articles