Wednesday, June 17, 2026
Google search engine
Homeराज्य विशेषराजस्थानराजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के जारी हुए रिज़ल्ट में राज्य के पहले...

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के जारी हुए रिज़ल्ट में राज्य के पहले मुस्लिम RAS मुहम्मद राशिद ख़िलजी का बीकानेर में शानदार इस्तकबाल

बीकानेर। क़ौम नागौरी तेलियान वेलफ़ेयर सोसायटी बीकानेर की जानिब से होटल बाबू हेरिटेज में RAS मुहम्मद राशिद की शान में शानदार इस्तक़बालिया प्रोग्राम मुनक़्क़िद हुआ।
यह शानदार प्रोग्राम समाज के गौरव और बिरादरी नागौरी तेलियान के राजस्थान में पहले मुस्लिम RAS मुहम्मद राशिद ख़िलजी की तारीखी कामियाबी के मौक़े पर जश्ने ऐजाज़ प्रोग्राम मुनक़्क़िद किया गया।
क़ौम नागौरी तेलियान वेलफेयर सोसायटी, बीकानेर के सेक्रेटरी सय्यद क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि जश्ने ऐजाज़ प्रोग्राम की सदारत सोसायटी के सद्र मुहतरम हाजी मुहम्मद हारून राठौड़ ने की। राठौड़ ने अपनी सदारती तक़रीर में कहा कि सिर्फ और सिर्फ तालीम ही तरक़्क़ी का एक रास्ता है। इस जश्ने ऐजाज़ के प्रोग्राम में सद्र ने आगे कहा कि राजस्थान सर्विस कमिशन के हाल ही में जारी हाने वाले रिज़ल्ट में मुहम्मद राशिद ख़िलजी की स्टेट में 37 वीं रैंक और मुस्लिम क़ौम में सभी RAS सलेक्टेड उम्मीदवारों की फहरिश्त में पहली रैंक हासिल करने और राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में मुंतखब होने पर बहुत खुशी हुई है। सद्र ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि बिरादरी की नयी जनरेशन के पढ़ने वाले बच्चे इनसे इन्सपायर्ड होंगे और रहनुमाई हासिल करेंगे।
साबिक़ मेम्बर राजस्थान वक़्फ विकास परिषद्, मेंबर मदरसा बोर्ड, राजस्थान, नायब सद्र राजस्थान अल्प संख्यक विभाग, कांग्रेस और राजस्थान सिंधी मुस्लिम महासभा के सद्र हाजी मुहम्मद सलीम सोढ़ा ने अपने खयालात का इज़हार करते हुए कहा कि यह ऐसा मौक़ा है जिस में सभी को मिल कर इस्तक़बाल करना चाहिए। हाजी सलीम सोढ़ा ने यह भी कहा कि तालीम के बिना इस ज़माने में आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं है और मैं ऐसे कामों में हमेशा समाज के कामों में साथ देता रहुंगा। इस से पहले कमांडेंट सत्तार खां ने भी ज़माने की रफतार के साथ आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया।
इस जश्ने ऐजाज़ प्रोग्राम में खास मेहमानों में महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि उम्मीद है कि नयी ज़िम्मेदारी में पूरे उतरने की कोशिश करेंगे। एडवोकेट सय्यद अनवर अली ने अपनी बात कहते हुए समाज की तरफ से मुहम्मद राशिद को मुबारक बाद कहा। साबिक़ सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अज़ीज़ुल हसन ग़ौरी, ने बताया कि जिस तरह से यह पोस्ट है उसी तरह से ज़िम्मेदारी भी बढ़ गई है हर काम को अपनी अहम ज़ि़म्मेदारी समझ कर आगे बढ़ना होगा।
जश्ने ऐजाज़, प्रोग्राम के मेहमान-ए-खुसूसी मुहम्मद राशिद ख़िलजी ने समाज और क़ौम की नयी नस्ल से ख़िताब करते हुए कहा कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। मुहम्मद राशिद ने अपने कामयाबी के लम्बे सफ़र को शेयर करते हुए बताया कि तालीम वह ताक़त है जो न सिर्फ एक शख़्स को, बल्कि पूरी क़ौम को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। मुहम्मद राशिद ने यह भी कहा कि बिरादरी की नयी नस्ल को अब एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
समाज के सीनियर लीडर अब्दुल मजीद खोखर, साबिक़ चेयरमैन और मेयर हाजी मक़सूद अहमद, हाजी हसन ख़िलजी, मुहम्मद इक़बाल समेजा, साबिक़ कमिश्नर निगम बीकानेर, हाजी मौला बख्श, एडवोकेट कुंवर नियाज़ मुहम्मद, अमजद अब्बासी, हमीद चौधरी, उम्रदराज यू डी, मुहम्मद शरीफ समेजा, पार्षद वसीम फिरोज़ अब्बासी, कांग्रेसी लीडर ज़ाकिर नागौरी, कांग्रेसी लीडर शब्बीर अहमद, अत्ता हुसैन, पीर आमीन शाह, एस.महमूद, देचू से पधारे डॉक्टर मुहम्मद आरिफ़, ग़ुलाम मुस्तफ़ा, रईस अहमद, हाजी महबूब अली, अल्लानूर, मोहम्मद हबीब, कांग्रेस लीडर अकबर ख़ादी, मुजीब ख़िलजी, अब्दुल क़दीर ग़ौरी, सिकन्दर राठौड़, नज़ीर ग़ौरी, इरशाद ग़ौरी, सय्यद रोशन अली, साबिर बाबूजी, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, महबूब रंगरेज, मुहम्मद तारिक, साबिक़ पार्षद दीन मुहम्मद मौलानी, सय्यद अख़्तर अली, अख्तर ज़ैदी, आबिद अली पप्पन, इस्माइल ख़िलजी, रमज़ान सूफ़ी, एडवोकेट इसरार हसन क़ादरी, सहित सोसायटी के तमाम ओहदेदार और मौजूदा रोशन ख़याल और दानिश्वरों ने मुहम्मद राशिद ख़िलजी को फूलों के हार पहना कर, शॉल उढ़ा कर, साफ़ा पहना कर और ऐजाज़ नामा पेश कर RAS बने मुहम्मद राशिद खिलजी का शानदार इस्तक़बाल.-ख़ैरमक़दम किया। जश्ने ऐजाज़ के मेहमानों और तमाम मुक़र्ररीन की नसीहतों का लबो-लुबाब यह था कि मुहम्मद राशिद ख़िलजी की यह कामयाबी समाज की तारीख़ में सुनहरी इबारत में दर्ज होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
ऐजाज़ नामा अब्दुर्रऊफ़ राठौड़ ने पढ़ कर सुनाया। शहर के उर्दू शायर वली मुहम्मद ग़ौरी ने अपने कलाम के ज़रिए से त्।ै मुहम्मद राशिद ख़िलजी को अपनी दुआओं से नवाज़ा। जश्ने ऐजाज़ प्रोग्राम में इंजीनियर सय्यद क़ासिम अली, मुश्ताक अहमद शम्मी, एडवोकेट सय्यद इसहाक़ अली, उर्दू लेक्चरर मुहम्मद मूसा, इंजिनीयर इशरत ग़ौरी सहित अनेक मुक़र्ररीन ने अपने-अपने ख़यालात का इज़हार किया।
प्रोग्राम का आग़ाज़ क़ारी मुहम्मद शाहिद ने सूरह अर्रहमान की तिलावत से किया। सोसायटी के ख़ाज़िन हाजी हसन ख़िलजी ने आए हुए तमाम मेहमानों और विज़िटर्स का शुक्रिया अदा किया।
प्रोग्राम में बड़ी संख्या में बिरादरी के नौजवान, बुज़ुर्ग और शहर के ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे।
सोसायटी ने इस दौरान अहद लिया कि वे समाज के क़ाबिल स्टुडेंट्स को आगे बढ़ाने के लिए हद दर्जा कोशिश करेंगे।
प्रोग्राम की निज़ामत, सोसायटी के सेक्रेटरी सय्यद क़ासिम बीकानेरी ने की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments