बीकानेर। बीकाजी ग्रुप के सी.एम.डी. शिवरतन अग्रवाल, फन्ना बाबू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए, ब्रह्म बगीचा प्रन्यास द्वारा मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से प्रन्यास के सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ से दिवंगत आत्मा को शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा.अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल, राजेश चूरा, हीरालाल हर्ष, बृज गोपाल जोशी, नारायण दास रंगा, वीरेंद्र जोशी, राजेंद्र जोशी एवं मुरली मनोहर पुरोहित उपस्थित रहे, जिन्होंने रुद्राभिषेक में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक लोगो ने फन्ना बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बीकाजी ग्रुप के सी.एम.डी. फन्ना बाबू को श्रद्धांजलि, मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन
RELATED ARTICLES



