Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homeराज्य विशेषपंजाबभाजपा का मिशन पंजाब, बम ब्लास्ट कराना, अमन-चैन बिगाड़ना और लोगों को...

भाजपा का मिशन पंजाब, बम ब्लास्ट कराना, अमन-चैन बिगाड़ना और लोगों को लड़ाना- आप सांसद संजय सिंह

नयी दिल्ली। पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर राजनीति कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। ’’आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव लूटने के बाद भाजपा कह रही है कि अब पंजाब की बारी है। पंजाब में बम ब्लास्ट कराकर अमन चैन बिगाड़ना और लोगों में झगड़े कराना ही भाजपा का मिशन पंजाब है।
अमृतसर और जालंधर में जो बम ब्लास्ट हुआ, वह भाजपा के मिशन पंजाब के चुनावी रणनीति का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आईएसआई के बीच गहरा रिश्ता है। आईएसआई के जरिए ही भाजपा देश में बम ब्लास्ट कराने और अमन-चैन बिगाड़ने का काम करती है। लेकिन पंजाब में भाजपा की नफरती दाल नहीं गलेगी। अगर पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करेगी तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
भाजपा का मिशन पंजाब
गुरुवार को ’आप’ मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि बुधवार को पंजाब में दो जगहों पर बम ब्लास्ट हुआ और उसके बाद भाजपा बौखलाकर बयानबाजी कर रही है। 2017 में पंजाब चुनाव के पहले जब वहां अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तब ऐसे ही मौड़ का ब्लास्ट कराया गया था। आजतक उसका कोई अता-ता नहीं चला। तब सरकार भाजपा और अकाली दल की थी। अब जब यह ब्लास्ट हुआ है तो बंगाल के चुनाव के तुरंत बाद भाजपा कह रही है कि अब उनका मिशन पंजाब है। भाजपा का ’मिशन पंजाब’ पंजाब में ब्लास्ट कराना है, वहां का अमन-चैन बिगाड़ना, नफरत फैलाना और झगड़े कराना है।
पहलगाम हादसे में उजड़े माथे के सिंदूर
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ दिया गया। भाजपाइयों का तो आईएसआई के साथ का पुराना इतिहास है। पुलवामा का ब्लास्ट में हमारे जवान मारे गए, 350 किलो आरडीएक्स हिंदुस्तान की सीमा में कैसे आया, आज तक इसका पता नहीं चला। पहलगाम में हमारी बहनों के माथे के सिंदूर उजाड़े गए, उसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर भी हो गया, लेकिन आज तक इन सवालों का जवाब नहीं मिला कि वहां से सुरक्षा किस के आदेश से हटाई गई थी। देश में शासन और जम्मू-कश्मीर की क़ानून व्यवस्था भाजपा के हाथ में है और वहां सुरक्षा हटा ली गई। आतंकवादी आए और लोगों को मार कर चले जाते हैं, लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला कि 350 किलो आरडीएक्स कहां से आया और पहलगाम की सुरक्षा क्यों हटाई गई?
भारत माता के शहीद सपूतों की जांच करें
सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस बात का भी जवाब नहीं मिला कि पंजाब के अंदर पठानकोट में आतंकवादी हमला हुआ था, जहां हमारे जवान शहीद हुए थे और उस घटना की जांच के लिए भाजपा ने उस संगठन को बुलाया था जिससे इनका चोली-दामन का रिश्ता है। वहां आईएसआई आई थी, और वह मोदी जी के राज में आई थी। मोदी जी ने आईएसआई को हिंदुस्तान बुलाया और कहा कि पठानकोट में आकर भारत माता के शहीद सपूतों की जांच करे। यह वही आईएसआई है जो हिंदुस्तान में अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देती है और उस आईएसआई से भाजपा का गहरा रिश्ता है। उसी आईएसआई के माध्यम से पूरे देश का अमन-चैन बिगाड़ने, ब्लास्ट कराने और घटनाएं कराने का काम भाजपा करती है।
पूरे देश भर में घूम-घूम कर करती है कांड
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ है, वह भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरुआत है और उनके मिशन पंजाब का एक उदाहरण है। लेकिन मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि यह पंजाब है, अगर पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो वहां की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी और चुनाव में भाजपा की जमानतें भी जब्त कराएगी।
इसलिए जो कांड भाजपा पूरे देश भर में घूम-घूम कर करती है, जो साजिशें रचती है, ब्लास्ट कराती है, दंगे-फसाद कराती है और नफरत फैलाती है, वह प्रयोग पंजाब में करने की कोशिश न करे। आईएसआई के साथ भाजपा का जो मिलाजुला रिश्ता है, उस खूंखार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तानी संगठन के बारे में अब पूरे पंजाब और देश को बताने का काम हम लोग करेंगे।
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा को कोई चिंता नहीं
संजय सिंह ने यह भी कहा कि इन सवालों का जवाब आज तक देश खोज रहा है। पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर और जालंधर के मामले में भाजपा को जवाब तो देना होगा। खाली उछल-उछल कर आरोपों से इनकार करने और पल्ला झाड़ लेने से काम नहीं चलेगा। हम लोग देख रहे हैं कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा को कोई चिंता नहीं है। वे चाहते हैं कि देश का माहौल खराब रहे और बिगड़ा रहे। सबने देखा है कि बंगाल के अंदर चुनाव जीतने के बाद किस तरह से वहां पर हिंसा हो रही है।
मोदी जी भाषण बहुत अच्छा देते हैं
अभी बुधवार को ही वहां मुख्यमंत्री के दावेदार शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या हो गई। उससे पहले तृणमूल के लोगों के ऊपर हमले हुए, उनके ऑफिसेस जलाए गए और उन पर कब्जा किया गया। बंगाल में दिखाई दे रहा है कि भाजपा यही बदलाव करने आई है। मोदी जी भाषण बहुत अच्छा देते हैं कि बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करनी है और वे यही बदलाव कर रहे हैं और भाजपा यही सब पंजाब में करना चाहती है।
सीधा रिश्ता लश्कर-ए-तैयबा के साथ
संजय सिंह ने आगे कहा कि इसलिए देश और पंजाब के लोगों को ऐसी घृणा फैलाने वाली, ब्लास्ट कराने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के अंदर तो लश्कर-ए-तैयबा का आदमी भी पकड़ा गया था, जो इनकी पार्टी का पदाधिकारी था और उसका सीधा रिश्ता लश्कर-ए-तैयबा के साथ था। मध्य प्रदेश में भी इनके कुछ कार्यकर्ता पकड़े गए थे जिनका रिश्ता आईएसआई के साथ था। इसलिए पूरी भाजपा को इतना बेचैन होने की जरूरत नहीं है कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ा गया, क्योंकि भाजपा के आईएसआई के साथ गहरे रिश्ते हैं। उन्हें ऐसी बेचैनी नहीं दिखानी चाहिए, क्योंकि उनकी चालबाजी पूरा देश समझने लगा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments