रानीखेत। पूर्व कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए रानीखेत पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी।
स्वर्गीय शेख सलीम अहमद के परिजनों से मिलकर प्रदीप टम्टा ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शेख सलीम अहमद कांग्रेस परिवार के एक समर्पित, कर्मठ और सम्मानित वरिष्ठ सदस्य थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित किया। उनके निधन से न केवल कांग्रेस संगठन, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री प्रदीप टम्टा उत्तराखंड राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। श्री प्रदीप टाम्टा लोकसभा, राज्य सभा, अलमोड़ा और सोमेश्वर विधान सभा सदस्य भी रह चुके हैं। नैनीताल जिले की कुमाऊं यूनिवर्सिटी से एम ए, बी एड और लॉ की डिग्री करने के बाद राजनीति में रह कर इस इलाक़े का प्रतितिधित्व किया हे।
पूर्व कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा ने रानीखेत पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद के निधन पर गहरा शोक जताया
RELATED ARTICLES



