स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे भारत ने 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, जब मैं विकसित भारत की बात करता हूँ, जब मैं देश को तेज़ी से विकास की ओर आगे ले जाने की बात करता हूं, तो इसका सबसे बड़ा फ़ायदा किसे मिलता है? अपने भाषण में देश की जनता को संभोधित करते हुए कहा कि इन सभी कोशिशों के पीछे सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति कौन है? अगर कोई प्रेरक शक्ति है, तो वह है मेरे देश की युवाशक्ति। यह मेरे देश के युवाओं की शक्ति है। विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी अहम भूमिका है। आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूँ कि हम ने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम एक करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो।
एक करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग- प्रधानमंत्री मोदी




